संभल, जून 8 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर (रिठाली) स्थित आर्ष कन्या गुरुकुल में सोमवार को सात दिवसीय आर्य वीरांगना योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ उत्साह और वैदिक परंपराओं के बीच हुआ। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं में योग, चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन संतोष आर्या प्रबंधक आर्य समाज सरायतरीन ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं और अतिथियों ने राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए संकल्प लिया। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि भारत सिंह यादव ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में बेटियों की समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- अभाविप के छात्र व्यक्तित्व विकास शिविर का हुआ समापन कहा कि बेटियां परिवार, समाज और देश की प्रगति...