ज्ञान, शील और एकता ही अभाविप की पहचान : सूर्यदीप
मधुबनी, जुलाई 12 -- पंडौल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सरीसब पाही इकाई की ओर से रविवार को बिहार फिजिकल एकेडमी परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह अभाविप के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर बिहार प्रदेश सह मंत्री मनीष पासवान उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजसेवी संतोष कुमार झा, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. सोमनाथ पाठक सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अभाविप के कार्यकर्ता सूर्यदीप प्रसाद गुप्ता ने कहा कि "ज्ञान, शील और एकता ही अखिल भारतीय वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.