गंगापार, मई 3 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो भारतीय मूल्यों, संस्कारों को आगे बढ़ाता है। जो छात्रों में ज्ञान, शील, एकता के भाव को अंगीकार करने को प्रश्रय देता है। यह स्वामी विवेकानंद जी के स्वप्नों को साकार करने में नित संलग्न है। उक्त बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा क्षेत्र के बौड़ई स्थित संघ के गंगापार जिला कार्यालय में संचालित हुए एकदिवसीय तहसील स्तरीय अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक प्रेम सागर ने कहीं। प्रांत सह मंत्री निवेदिता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थियों के हितचिन्तन का कार्य किया है और साथ ही सेवा भाव को संरक्षित किया है। यहां कार्यकर्ता निर्माण के साथ व्यक्ति व व्यक्तित्व निर्माण का कार्य भी होता है। पूर्व विभाग संयोजक व पूर्व प्रांत...