ज्ञान, प्रेरणा और संस्कार के साथ शिक्षा शास्त्र विभाग में नए सत्र का शुभारंभ
चतरा, अक्टूबर 1 -- चतरा, संवाददाता। चतरा कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग में सत्र 2026-28 के शुभारंभ के अवसर पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति प्रो. डॉ. चन्द्र भूषण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षणिक परंपरा के अनुरूप हुई। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डॉ. चन्द्र भूषण शर्मा ने अपने संदेश में प्रशिक्षुओं को शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए पढ़ने की ललक, सीखने की जिज्ञासा और निरंतर आत्म-विकास की भावना बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि ऐसा व्यक्तित्व विकसित करना है जो ज्ञानवान होने के साथ-साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.