प्रयागराज, मई 29 -- ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस में चल रहे पंद्रह दिवसीय नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के नौवें दिन गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वही शिक्षक बेहतर परिणाम दे सकता है, जो छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि उत्पन्न करे। कहा कि शिक्षक ज्ञान, धैर्य और संस्कारों से भविष्य निर्माण करता है। प्रशिक्षण वर्ग में वैचारिक, शैक्षिक, क्रियात्मक और चर्चात्मक सत्रों के माध्यम से आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और राष्ट्रनिष्ठ शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...