वाराणसी, सितम्बर 10 -- वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित संस्थान में बुधवार से तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू हुआ। शुभारंभ संस्थान अध्यक्ष और मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) रामजन्म चौबे ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति के ज्ञान, चिंतन एवं व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है। इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, आलोक सिंह, अरविंद तिवारी, रवींद्र यादव, आनंद राय, अखिलेश राय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...