विकासनगर, अगस्त 11 -- राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित अभिविन्यास कार्यक्रम में उच्च शिक्षा के बदलते स्वरूप और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. संगीता गुप्ता ने कहा कि ज्ञान, कौशल, दक्षता और तकनीकी से सम्पन्न युवाओं का भविष्य स्वर्णिम है। देश की शिक्षा व्यवस्था तेजी से ज्ञान के साथ कौशल एवं तकनीकी दक्षता के नए दौर में प्रवेश कर रही है। विशिष्ट अतिथि उप निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. ममता ड्यूंडी नैथानी ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए आत्मविकास के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में छात्र प्रेरण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों को अप...