रांची, मार्च 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को मोरहाबादी स्थित निर्माणाधीन अत्याधुनिक पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद अभियंताओं और कर्मियों से परियोजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तकालय केवल एक भवन मात्र नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के युवाओं के ज्ञान, अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा। उन्होंने इस परियोजना में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) और कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत दिए गए योगदान की सराहना करते हुए दोनों संस्थाओं को बधाई दी। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि राजधानी रांची को जल्द ही एक विश्वस्तरीय आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह छह मंजिला भवन अत्याधुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.