ज्ञात-अज्ञात शहीदों के सम्मान में किया पिंडदान
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- गोरखपुर। पितृ पक्ष के दौरान जहां देशभर में लोग अपने पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान कर रहे हैं, वहीं गया में एक अनूठी पहल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रघुबंश हिन्दू के नेतृत्व में भारत के ज्ञात-अज्ञात शहीदों के सम्मान में पिंडदान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले ज्ञात-अज्ञात वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। आयोजकों के अनुसार, बनारस के पिशाचमोचन तथा गया में हिन्दू परंपरा के अनुसार शहीदों का पिंडदान किया गया। साथ ही श्रीमद्भागवत कथा और शहीद कथा का भी आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.