रामपुर, जून 23 -- जौहर विश्वविद्यालय में सोमवार शाम 6 बजे लगी आग से अफरा तफरी मच गई। झाड़ियों से शुरू होकर आग की लपटे भवनो तक पहुंच गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर बुला ली। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आग पर काबू पाया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय का है। सोमवार शाम विश्वविद्यालय की झाड़ियां में आग भड़क गई। कुछ देर के अंदर ही धुएं के गुबार आसमान में उठने लगे। हवा तेज होने के कारण आग विश्वविद्यालय के काफ़ी एरिया में फैल गई। विश्वविद्यालय में काम कर रहे मजदूरों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। यह भी पढ़ें- Lucknow Fire: चीख-पुकार के बीच अपनों की तलाश, मोबाइल में फोटो दिखाकर लाश खोजता रहा परिवार आग की लपटे भवनो तक पहुंची तो खलबली मच गई। आग लगने की जानकारी...