आजमगढ़, जुलाई 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार की नई शिक्षा नीति फेल हो गई है। सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया है। रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय पर बुल्डोजर चलाया गया तो सपा चुप नहीं बैठेगी। छात्र भी इसका विरोध करेंगे और सपा उनके साथ मिलकर आंदोलन करेगी। वह मंगलवार को निजामाबाद के दिवंगत विधायक आलमबदी आजमी को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के कुर्मी टोला स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। सपा के वरिष्ठ नेता ने पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के खिलाफ हुई पुलिसिया कार्रवाई को गलत बताया। उन्होंने कहा कि गंभीर धाराएं लगाकर युवाओं को जेल भेजना लोकतंत्र के खिलाफ है। यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार की नीतियां शिक्षा विरोधी : नफीस अहमद छात्रों ने सरकार का अहंकार तोड़ा है और वे इसके ल...