सोनभद्र, जुलाई 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फारुख अली जिलानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किए जाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष फारुख अली जिलानी ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई प्रस्तावित है। यह विषय हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों के भविष्य से जुडा हुआ है। हमारा मानना है कि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई संविधान, कानून तथा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप तथा शिक्षा एवं छात्रों के भविष्य प...