रामपुर, फरवरी 12 -- जौहर विश्वविद्यालय के पास मंगलवार रात 9 बजे अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के पास हॉकी स्टेडियम के नजदीक का है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज उत्तम मलिक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। देर रात को ही पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.