जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण पर पुर्नविचार के लिए राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
महाराजगंज, जुलाई 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण को रोकने पर पुनर्विचार किए जाने की मांग को लेकर आल इंडिया मुजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। विश्वविद्यालय के संबंध में जारी ध्वस्तीकरण नोटिस को लेकर चिंता जताते हुए निष्पक्ष व विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि शिक्षा, शोध, सामाजिक प्रगति व विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। यदि विश्वविद्यालय से संबंधित कोई कानूनी, प्रशासनिक अथवा नियामकीय विवाद है तो उसका समाधान विधि सम्मत प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय को लेकर सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.