आगरा, जुलाई 27 -- समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी व सदस्यों ने जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। सोमवार को अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असहाब हुसैन ने कहा कि विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने तथा पूरे मामले का विधिसम्मत एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि यह मामला हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों के भविष्य से जुड़ा है। यदि निर्माण अथवा भूमि से संबंधित कोई विवाद है तो उसका समाधान कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाए, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो। यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर रोक की मांग ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से समाजवादी अल्पस...