रामपुर, जुलाई 21 -- रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के खिलाफ मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कानूनी लड़ाई तेज कर दी है। आरडीए उपाध्यक्ष के 15 जुलाई के आदेश को चुनौती देते हुए प्रबंधन ने मंगलवार को आरडीए अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त की अदालत में अपील दाखिल कर ध्वस्तीकरण आदेश निरस्त करने की मांग की है। कमिश्नर ही आरडीए के अध्यक्ष हैं। मालूम हो कि आरडीए के क्षेत्रीय अवर अभियंता द्वारा 28 जून को वाद दर्ज कर मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के सचिव और जौहर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर आठ जुलाई तक संबंधित 38 भवनों के नक्शा आदि दाखिल करने का आदेश दिया था। यह भी पढ़ें- आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवन गिरने से बचेंगे क्या? आदेश को कमिश्नर कोर्ट में चुनौती जौहर विवि प्रबंधन की ओर से दाखिल किए...