जौहर विवि के 38 भवनों पर आज कमिश्नर कोर्ट में सुनवाई
रामपुर, अगस्त 25 -- जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों से जुड़े मामले में मंगलवार को मुरादाबाद मंडलायुक्त की अदालत में सुनवाई होगी। रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध घोषित किए गए इन भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के खिलाफ जौहर विवि प्रबंधन की अपील पर सुनवाई होनी है। मंडलायुक्त कोर्ट पहले ही ध्वस्तीकरण के आदेश पर अंतरिम रोक लगा चुका है। ऐसे में मंगलवार की सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। मामले में आरडीए के क्षेत्रीय अवर अभियंता ने 28 जून को वाद दर्ज कर मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के सचिव और जौहर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी किया था। नोटिस में संबंधित 38 भवनों के नक्शे और अन्य अभिलेख आठ जुलाई तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से जवाब दाखिल किए जाने के बाद आरडीए ने व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया था। 15...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.