जौहर विवि के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर आज सुनवाई
रामपुर, अगस्त 3 -- रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सोमवार को मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट में सुनवाई होगी। इस महत्वपूर्ण सुनवाई पर आजम खान के समर्थकों और जिले के राजनीतिक हलकों की निगाहें टिकी हुई हैं। मामले के अनुसार, रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के क्षेत्रीय अवर अभियंता ने 28 जून को वाद दर्ज कराते हुए मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के सचिव और जौहर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी किया था। इसके तहत आठ जुलाई तक संबंधित 38 भवनों के स्वीकृत नक्शे आदि दाखिल करने का आदेश दिया गया था। विवि प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत जवाब के बाद आरडीए ने 15 जुलाई को व्यक्तिगत सुनवाई का मौका दिया। विवि का पक्ष सुनने के बाद आरडीए के उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने नक्शे स्वीकृत न होने के आधार पर अवैध भवनों को ध्वस्त करने का आदेश पारित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.