जौहर विवि के भवन गिराने के आदेश के विरोध में प्रदर्शन
गोंडा, जुलाई 23 -- गोण्डा, संवाददाता। रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि रामपुर विकास प्राधिकरण ने विवि के 40 में से 38 भवनों को मानक विहीन बताकर 15 दिन में गिराने का आदेश दिया है। इससे हजारों छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक सत्र प्रभावित होगा। वर्षों की मेहनत से बना शैक्षणिक ढांचा तबाह हो जाएगा। मसूद आलम खां ने कहा कि शिक्षा के मंदिर पर दंडात्मक कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगी। यह भी पढ़ें- सपाइयों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दिया ज्ञापन, उठाई मांगें उन्होंने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.