रामपुर, जुलाई 25 -- मिलक। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को आरडीए द्वारा ध्वस्त करने के आदेश के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। शनिवार को सपा कार्यकर्ता एकत्रित होकर तहसील परिसर पहुंचे जहां उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने लिखा कि यह विश्वविद्यालय पूर्व मंत्री मौ. आजम खान द्वारा लगभग 20 वर्ष पूर्व बनवाया गया था। ज्ञापन पर पूर्व सभासद इकरार हुसैन, फैसल खान, मोहम्मद असलम, ज़ीशान रज़ा खान, विजयपाल यादव, राजू गुप्ता, नन्हें कादरी, आसिम रज़ा खान, इमरान बाबा,फरहत मियां के हस्ताक्षर हैं। यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी को गिरने नहीं देंगे; रामपुर DM से म...