लखनऊ, सितम्बर 25 -- जौहर विवि व ट्रस्ट में कालेधन के निवेश से जुड़े आरोपों की जांच कर रही ईडी लखनऊ। विशेष संवाददाता

जांच का विवरण रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जहीरुद्दीन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को लंबी पूछताछ की। प्रवर्तन निदेशालय की टीम यूनिवर्सिटी तथा जौहर ट्रस्ट में कथित तौर पर कालेधन के निवेश से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। ईडी ने इसी मामले में दर्ज मुकदमें पूछताछ के लिए कुलपति को तलब किया था।

छापेमारी और आरोप प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट तथा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी समेत अन्य स्थानों पर पिछले महीने छापेमारी की थी। इस दौरान विवि से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की गई थी। ईडी दोनों संस्थानों में चंदे की रकम और सरकारी परियोजनाओं से जुड़े ठे...