जौहर विवि अवैध भवन प्रकरण में हाईकोर्ट जाएगा आरडीए
रामपुर, जून 30 -- रामपुर। मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की ओर से संचालित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में बिना मानचित्र स्वीकृत निर्मित 38 भवनों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। इसके चलते अब आरडीए विश्वविद्यालय को दिए गए नोटिस को लेकर उच्च न्यायालय में कैविएट (अग्रिम चेतावनी) दाखिल करेगा। इस संबंध में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे विश्वविद्यालय प्रबंधन की मुश्किलें आसान होती नजर नहीं आ रही हैं। मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय में अवैध निर्माण को लेकर रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से प्रबंधन को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब तलब किया है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रबंधन के पास दो ही रास्ते हैं पहला ये कि वह विकास प्राधिकरण में जुर्माना (कंपाउंडिंग) समेत फीस जमा कर अवैध निर्माण को वैध कराए। यह भी पढ़ें- आजम की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.