जौहर यूनीवर्सिटी के ध्वस्तीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन
बदायूं, जुलाई 23 -- सहसवान, संवाददाता। रामपुर की जौहर यूनीवर्सिटी के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के आदेश के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि यहां हजारों की संख्या में छात्र पढ़ते हैं इसलिए इसको ध्वस्त करना बच्चों के सपनों को कुचलना होगा। बुधवार को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि जौहर विश्वविद्यालय प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान है। यहां हजारों विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। ज्ञापन में राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि प्रस्तावित ध्वस्तीकरण संबंधी आदेश पर रोक लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष च कराई जाए। ज्ञापन देने वालो में गुलफाम सिंह यादव, रज़ी अहमद राजू, मुकर्रम अंसारी, अजमल हुसैन, एडवोकेट क़सीम सरवर, शोएब अहमद शब्बू, हाफ़िज़ आतिफ रज़ा, शानू प्रधान, मुबीन आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.