प्रमुख संवाददाता, जुलाई 27 -- Mohammed Ali Jauhar University News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में सपा नेता आजम खान के मोहम्मद अली जौहर जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्स्तीकरण पर फिलहाल रोक लग गई है। कमिश्नर कोर्ट ने जौहर विवि प्रबंधन के तत्काल सुनवाई प्रार्थना पत्र पर सोमवार को सुनवाई करते हुए अंतरिम रोक लगा दी है। मंडलायुक्त के इस आदेश को बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के क्षेत्रीय अवर अभियंता द्वारा 28 जून को केस दर्ज करते हुए मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के सचिव और जौहर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर आठ जुलाई तक संबंधित 38 भवनों के नक्शा आदि दाखिल करने का आदेश दिया था। जौहर विवि प्रबंधन की ओर से दाखिल किए गए जवाब के बाद आरडीए द्वारा व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया, जिसमें बुधव...