जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद करने की कार्रवाई न की जाए: अधिवक्ता
रामपुर, अगस्त 23 -- रामपुर। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में इडी की छापेमारी के बाद रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में 30 से अधिक वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हुए। अधिवक्ताओं ने सरकार से अपील की कि विश्वविद्यालय में किसी भी जांच या कार्रवाई का असर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और उनके भविष्य पर नहीं पड़ना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता सतनाम सिंह मट्टू ने मीडिया के माध्यम से सरकार से अपील करते हुए कहा कि जौहर विश्वविद्यालय को बर्बाद करने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है। किसी भी तरह की कार्रवाई हो, लेकिन उसका खामियाजा छात्रों को नहीं भुगतना चाहिए।मट्टू ने कहा कि इससे पहले विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के प्रयास को लेकर राष्ट्रपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.