जौहर यूनिवर्सिटी को बर्बाद करना चाहती है सरकार:सुरेंद्र सागर
रामपुर, अगस्त 20 -- समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह सागर ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि सरकार राजनीतिक विद्वेष के तहत मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को तबाह करने की साजिश रच रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सचिव सुरेंद्र सागर ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी और आसपास के समूचे क्षेत्र के युवाओं के भविष्य, उच्च शिक्षा और विकास का एक प्रमुख केंद्र है। इसे सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के प्रयासों से एक विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थान के रूप में स्थापित किया गया था। लेकिन वर्तमान सरकार लगातार कानूनी कार्रवाई, लीज रद्द करने और प्रशासनिक दबाव के जरिए इस यूनिवर्सिटी को नुकसान पहुंचाने और बंद कराने पर तुली हुई है। सुरेंद्र सागर ने कहा कि सरकार जनहित और शिक्षा का विकास देखने के बजाय केवल राजनीतिक दुश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.