जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील
गोरखपुर, जुलाई 19 -- गोरखपुर। इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के सरपरस्त तथा ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी के कौमी सदर खैरूल बशर ने देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को संरक्षित रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं होता, बल्कि वह ज्ञान, शोध, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण का केंद्र होता है। ऐसे संस्थानों का अस्तित्व देश की शैक्षणिक प्रगति से जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न होना केवल एक संस्थान का नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के भविष्य का भी प्रश्न है। सरकार और संबंधित संस्थाओं को ऐसा समाधान निकालना चाहिए जिससे कानून का सम्मान भी बना रहे और विद्यार्थियों की शिक्षा भी प्रभावित न हो। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.