रामपुर, जुलाई 24 -- रामपुर। वरिष्ठ समाज सेवी जावेद खां ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्त करने के आदेश के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय को बचाने की अपील की है। उन्होंने पत्र में कहा कि इमारतों के ध्वस्त होने का सीधा असर यहां पढ़ रहे हजारों छात्रों के भविष्य पर पड़ेगा। कानून का पालन जरूर होना चाहिए, लेकिन इसकी सजा निर्दोष छात्रों को नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए कहा कि कोई ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे कानून का सम्मान भी बना रहे और छात्रों का भविष्य भी सुरक्षित रहे। यह भी पढ़ें- Rampur News: जौहर विवि के भवनों को ध्वस्त नहीं होने देंगे: माता प्रसाद यह भी पढ़ें- आजम के जौहर यूनिवर्सिटी के लिए अब सपा सांसदों का दल जाएगा रामपुर, सरकार पर बरसे अखिलेश यह भ...