जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने डीएम व आरडीए उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
रामपुर, जुलाई 27 -- मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को जिला अधिकारी एवं रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के उपाध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को जारी ध्वस्तीकरण नोटिस वापस लेने और सील भवनों को खोलने की मांग की। ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय उनके उज्ज्वल भविष्य और उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। आरडीए द्वारा की गई कार्रवाई से छात्र मानसिक रूप से परेशान हैं और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने प्रशासन से छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- योगी को जंतर-मंतर से सबक लेना चाहिए, यूपी के CM पर किस बात को लेकर भड़कीं महबूबा मुफ्तीछात्रों की प्रमुख मांगें ज्ञापन में छात्रों ने तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली, विश्वविद्यालय की 38 इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.