आगरा, जून 18 -- शहर के प्रमुख बाजारों में सफाई और यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार को बड़ा अभियान चलाया। रावतपाड़ा, सुभाष बाजार और दरेसी बाजार क्षेत्र में फुटपाथों और सड़कों पर कब्जा कर व्यापार करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टास्क फोर्स ने अतिक्रमण हटाया और 38 हजार रुपये जुर्माना वसूला। अभियान के दौरान दर्जनों ठेल-ढकेल, अस्थायी काउंटर, तख्त और अन्य अतिक्रमणकारी सामान जब्त कर नष्ट कर दिए गए। नगर निगम ने बुधवार को इन बाजारों में मुनादी कराकर कारोबारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद कई दुकानदार फुटपाथों और सड़क तक सामान फैलाकर व्यापार कर रहे थे। गुरुवार को टास्क फोर्स ने कार्रवाई शुरू की तो बाजार में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार आनन-फानन में अपना सामान...