चम्पावत, जून 22 -- चम्पावत। सीएम कैंप कार्यालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जौल ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल लगाई। नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि श्यामलाताल झील में 4.90 करोड़ रुपये की लागत से लेक फ्रंट डेवलपमेंट कार्य प्रगति पर है। साथ ही सूखीढांग क्षेत्र में 6.38 करोड़ रुपये से सड़क सुधार और डामरीकरण कार्य किए गए हैं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गोलज्यू कॉरिडोर के लिए भूमि हस्तांतरित यह भी पढ़ें- जौल ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल लगाई यह भी पढ़ें- विलेज फाउंडेशन ने तीन स्थानों पर लगाए योग शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...