रिषिकेष, अप्रैल 30 -- जौलीग्रांट हेलीपैड से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए गुरुवार को उड़ान सेवा शुरू हो गई। श्रद्धालुओं को एमआई-17 हेलीकॉप्टर से केदारनाथ और बदरीनाथ तक पहुंचाया जाएगा। जौलीग्रांट हेलीपैड से गुरुवार को बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान शुरू होने से पूर्व पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद रुद्राक्ष एविएशन के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने 16 श्रद्धालुओं को लेकर सुबह करीब 7: 00 बजे उड़ान भरी। लगातार चौथे वर्ष जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए यह उड़ान शुरू की गई है। रुद्राक्ष एविएशन के मैनेजर सौम्य गुप्ता ने बताता कि इस वर्ष श्रद्धालुओं को अगर दोनों धाम के दर्शन एक दिन में करने होंगे तो उनको एक लाख पैंतीस हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क जमा करना होगा। यदि दोनों धामों के दर्शन चार दिन में करने होंगे तो उनको एक लाख पचपन हजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.