रिषिकेष, मार्च 29 -- देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट अब देश के अत्याधुनिक हवाई अड्डों की श्रेणी में शामिल हो गया है। रविवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने राजकोट से वर्चुअल माध्यम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 'डिजी यात्रा' सुविधा का शुभारंभ किया। इस तकनीक के शुरू होने से यात्रियों को अब कागजी दस्तावेजों और लंबी कतारों के झंझट से छुटकारा मिलेगा। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि डिजी यात्रा सुविधा के तहत यात्रियों को केवल अपना चेहरा दिखाना होगा और उन्हें एयरपोर्ट के भीतर सीधी एंट्री मिल जाएगी। प्रक्रिया के अनुसार यात्री अपने फोन पर 'डिजी यात्रा' ऐप के माध्यम से बोर्डिंग पास डाउनलोड करेंगे। डिजी यात्रा गेट पर लगे स्कैनर पर बोर्डिंग पास दिखाते ही कैमरा यात्री की लाइव फोटो लेगा। सॉफ्टवेयर द्वारा इस फोटो क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.