देहरादून, मार्च 12 -- उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर टैक्सी संचालकों से वसूले जा रहे अत्यधिक पार्किंग शुल्क के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासंघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार और महासचिव अनमोल अग्रवाल के नेतृत्व में परिवहन सचिव को पत्र सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की गई है। महासंघ का आरोप है कि एयरपोर्ट पर प्रति चक्कर 345 रुपये का पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है, जो कि टैक्सी व्यवसायियों के लिए बहुत अधिक है। पत्र में बताया गया है कि इस संबंध में पहले मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया गया था, जिसके बाद 12 मार्च को एयरपोर्ट निदेशक और एआरटीओ ऋषिकेश के साथ एक संयुक्त बैठक हुई थी। बैठक के दौरान कई खामियां और एसटीए उत्तराखंढड के नियमों का उल्लंघन पाया गया। एआरटीओ अधिकारियों द्वारा शुल्क घटाने के आग्रह के बावजूद एयरपोर्ट निदेशक द...