जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क घटाने की मांग
देहरादून, जून 3 -- देहरादून। उत्तराखंड टैक्सी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी आशीष चौहान से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात के दौरान महासंघ ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) पर टैक्सी चालकों और यात्रियों से लिए जा रहे अत्यधिक पार्किंग शुल्क का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वर्तमान पार्किंग शुल्क Rs.345 से घटाकर Rs.80 किया जाए। उन्होंने बताया कि भारी पार्किंग शुल्क के कारण चालकों और यात्रियों पर अत्यधिक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इस मौके पर महासंघ के सचिव योगेश अग्रवाल, भगवान सिंह पंवार, दीपक भट्ट, यशवीर सिंह पंवार और राजेंद्र सिंह भंडारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.