जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, शुल्क में राहत
रिषिकेष, अप्रैल 19 -- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। प्राधिकरण ने एयरपोर्ट पर वाहन पार्किंग नीति को संशोधित कर नई व्यवस्था लागू कर दी है, जिसमें अतिरिक्त समय के शुल्क को समाप्त कर दिया गया है। नई पार्किंग नीति के अनुसार वाहन के प्रकार और समयावधि के आधार पर शुल्क निर्धारित किया गया है। दोपहिया वाहनों के लिए 0 से 30 मिनट का शुल्क 15 रुपये, 30 से 60 मिनट के लिए 20 रुपये और 60 से 120 मिनट के लिए 30 रुपये शुल्क तय किया गया है। जबकि निजी कारों के लिए यह शुल्क 40, 60 और 80 रुपये रखा गया है। एग्रीगेटर से संबंधित वाणिज्यिक कारों के लिए 30, 40 और 55 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। गैर-एग्रीगेटर लाइसेंस प्राप्त वाणिज्यिक कारों के लिए सभी समयावधि में अब एक समान 80 रुपये शुल्क वस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.