रिषिकेष, जुलाई 2 -- जौलीग्रांट एयरपोर्ट से ऋषिकेश मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण के लिए वन क्षेत्र में 2700 से अधिक पेड़ों का कटान शुरू हो गया है, जिसे पर्यावरण के लिए गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है। इससे न केवल उत्तराखंड की हरियाली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कटान स्थल का निरीक्षण कर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसके जंगल और प्राकृतिक धरोहर हैं, लेकिन भाजपा सरकार विकास के नाम पर अंधाधुंध पेड़ों की कटाई कर पर्यावरणीय संतुलन बिगाड़ रही है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: डीएफओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने फूंका पुतला उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार हरि...