मुजफ्फर नगर, फरवरी 13 -- गांव जौला के स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। रैली में सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। गांव जौला में रैली में शामिल स्कूली बच्चे हाथों में तख्तियां व नारों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे थे। रैली में शामिल बच्चों ने ग्रामीणों से कूड़ा इधर उधर न फेंककर डस्टबिन में डालने व गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की। रैली में बाबा मुन्ना प्रधान, गुलरेज राणा, मा. रईश, रामकुमार, मुफ़्ती आज़ाद, कारी फरमान, डा. हुसैन, डा. रिजवान, अब्दुल जब्बार, रहीश भड़ाना, इसराइल चेयरमैन, राव आमिर, राशिद राणा, जीशान राणा, ठा. ठाठ सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.