मुजफ्फर नगर, अप्रैल 14 -- बुढ़ाना। गांव जौला में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। एनडीआरएफ टीम ने घंटों रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए बच्चे के शव को अपने साथ ले गए। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गांव जौला निवासी इकबाल सलमानी का आठ वर्षीय पुत्र आतिफ कांधला रोड पर स्थित इस्लामिया मदरसे से पढ़ाई कर घर लौट रहा था। मदरसे के सामने ही सड़क के दूसरी ओर पैर फिसलने से बच्चा तालाब में गिर गया। जिस पर मदरसे के अन्य बच्चों ने शोर दिया। ग्रामीण दौड़कर मौके पर आए और बच्चे की तलाश शुरु कर दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और फायर स्टेशन को सूचना दी। कुछ देर बाद एनडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया। घंटों मशक्कत के बाद बच्चे को तलाश कर सीएचसी बुढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.