मुजफ्फर नगर, मई 23 -- बुढ़ाना। गांव जौला में बिजली के करंट से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। 14 वर्षीय सोनू पुत्र ताहिर गांव की एक पशु डेयरी में काम कर रहा था, तभी अचानक बिजली का करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे परिवार पर शोक की लहर छा गई। परिजनों ने शव को बिना पुलिस को सूचित किए या किसी औपचारिक कार्रवाई के सपुर्द-ए-खाक कर दिया। यह भी पढ़ें- झूठा परिवाद दाखिल करने पर लगा जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...