पिथौरागढ़, मार्च 7 -- पिथौरागढ़। जौलजीबी पुलिस ने बंगापानी में जनजागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को कानूनी व सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी। शनिवार को पुलिस को मुताबिक थानाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में टीम बंगापानी पहुंची। इस दौरान उन्होंने आमजन को नए आपराधिक कानूनों के बारे में बताया।साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराध से बचाव के तरीके, सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। टीम में अपर उपनिरीक्षक सतेन्द्र पाल सिंह, अपर उपनिरीक्षक महेश पन्त, अपर उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी, कांस्टेबल महेश सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.