बागेश्वर, मार्च 30 -- जौलकांडे गांव में सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। महिलाओं ने गांव से लेकर सरयू तट तक भव्य कलश यात्रा निकाली। यह धार्मिक कार्यक्रम कैलाश शर्मा करा रहे हैं। जिसमें ग्रामवासियों का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है। प्रतिदिन दोपहर दो से सायं पांच बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम के समय भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस अवसर पर किशोर शर्मा, हेमंत शर्मा, दुर्गा शर्मा, नीमा शर्मा, नरेश उप्रेती, देवीदत्त तिवारी, हरीश बलसुनी, हेमू बलसुनी, दरवान विष्ट, गिरीश बिष्ट, सुंदर सिंह, भुवन शर्मा, भुवन चंद्र, संतोष बिष्ट, राधाकृष्ण उप्रेती आदि उपस्थित थे। उधर मूल नारायण मंदिर बनलेख में श्रीमद् कथा हवन व भंडारे के साथ संपन्नन हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.