जौलकांडे के जंगल में लगी आग पर पाया काबू
बागेश्वर, जून 9 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड ने विशेष अभियान चलाया। मंगलवार को फायर स्टेशन बागेश्वर को जौलकांडे के समीप जंगल में आग लगने की सूचना मिली। सड़क किनारे लगी आग से वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा था तथा वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर टीम मिनी वाटर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से होजरील की सहायता से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा देने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं, प्रभारी अधिकारी कपकोट के नेतृत्व में क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट, लॉज एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सघन फायर रिस्क ऑडिट भी किया गया। निरीक्षण के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.