जौरासी गांव में खूनी संघर्ष, मुकदमा दर्ज
रुडकी, जून 12 -- रुड़की। जौरासी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और तलवारबाजी हुई। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव में गुरुवार की देर शाम दो पक्ष सामने सामने आ गए और विवाद हो गया। मामला इतना बड़ा की दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों और तलवारों से हमला कर दिया। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। साथ ही घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिश्नोई बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.