जौनसार में भूस्खलन से 15 मोटर मार्ग बंद
विकासनगर, जुलाई 22 -- जौनसार-बावर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन से मुख्य मार्ग सहित 15 संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना ग्रामीण किसानों को करना पड़ रहा है, जिनकी फसलें और उत्पाद मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग चकराता, सहिया और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कालसी के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण मार्ग बंद होने से यातायात बाधित है। विभागीय लोक निर्माण विभाग चकराता के चकराता-लाखामंडल स्टेट हाईवे, दारागाड़, पुरोडी-रावना-डामठा, बिरमोऊ, कुनावा-डांडा-रावना, सावड़ा-डुंगरी, लागापोखरी-छिंडा-छानी, सिलिखड्ड-कुनैन, कांडीधार-रेटाड-खोलरा, और पुरोडी-हयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.