जौनसार में बंदोबस्त की विसंगतियों को दूर किया जाए
विकासनगर, अगस्त 24 -- जौनसार-बावर में वर्ष 1983-84 के बंदोबस्त के दौरान जनजातीय भूमि के कथित अवैध अंतरण और राजस्व अभिलेखों में अनियमितताओं के मामले को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जांच आख्या और प्रकरण से संबंधित दस्तावेज सौंपते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और विधिक कार्रवाई की मांग की। रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने बताया कि जौनसार-बावर के ग्राम हटाल, सैंज, रडू और अणु आदि में वर्ष 1951-52 के मूल बंदोबस्त अभिलेखों और वर्ष 1983-84 के बंदोबस्त अभिलेखों में गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं। जांच समिति की रिपोर्ट में करीब 700 बीघा जनजातीय भूमि से संबंधित राजस्व प्रविष्टियों की वैधानिकता पर सवाल उठाए गए हैं।प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जांच आख्या के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.