विकासनगर, मई 20 -- पछुवादून में भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किए रखा। बुधवार को 40 डिग्री तापमान में कई क्षेत्रों में सुबह दस बजे से ही बिजली गुल हो गई थी। विकासनगर मुख्य शहर में भी दिन भर में बिजली के कई कट लगे। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक एक घंटे के बिजली कट ने शहर के लोगों के भी पसीने छुड़ा दिए, जबकि उसके बाद भी शाम पांच बजे तक कई बार 15 से 20 मिनट के लिए बिजली गुल होती रही। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का वार, एसी-कूलर सब बेकार, दोपहर में सड़क हुई वीरान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...