विकासनगर, मार्च 26 -- जौनसार-बावर क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। घरों में हवन कर कन्या पूजन किया गया। जौनसार-बावर के अधिकांश गांवों में नगरकोट की बृजेश्वरी माता को कुल देवी के रूप में पूजा जाता है। गुरुवार को श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। क्षेत्र के चिल्हाड़, निमगा, केराड़, चातरा, मेघाटू, डूंगरी, खरोड़ा, कुनैन, हरटाड़, छजाड़ और फनार सहित कई गांवों में अष्टमी पर्व को आस्था के साथ मनाया गया। गांवों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सामूहिक भंडारे और कन्या पूजन भी हुआ। खास बात यह रही कि नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में बाहर रहने वाले लोग भी पर्व को मनाने के लिए गांवों में पहुंचे। स्थानीय ग्रामीण फतेह सिंह रावत, महेंद्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.