जौनसार बावर के लोगों को मिलेगी माफी की लकड़ी
विकासनगर, जून 9 -- जौनसार-बावर क्षेत्र के ग्रामीणो के लिए देवदार की परम्परागत माफी की लकड़ी को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ी माफी की लकड़ी की छपान प्रक्रिया को वन विभाग जल्छ शुरू करने जा रहा है। इससे क्षेत्र के उन ग्रामीणों को लाभ मिलेगा जो लंबे समय से परम्परागत अधिकारों के तहत मिलने वाली देवदार की लकड़ी की बहाली की मांग कर रहे थे। मंगलवार को हक हकूक समिति की चकराता वन प्रभाग के डीएफओ के साथ बैठक हुई। बैठक में डीएफओ वैभव सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में जौनसार-बावर के 10 खतों में छपान की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद अन्य खतों को भी चरणबद्ध तरीके से इस व्यवस्था का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग पूर्व वर्षों की अवशेष माफी के मामलों पर भी कार्य कर रहा है ताकि पात्र लोगों को उनका अधिकार मिल सके। इसके लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.