देहरादून, दिसम्बर 25 -- चकराता। जौनसार-बावर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि ग्राम कुना खत बावर निवासी कर्नल (सेवानिवृत्त) अनूप सिंह पंवार के पुत्र अभिमन्यु सिंह पंवार ने कैट परीक्षा 2025 में 99.60 प्रतिशत प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभिमन्यु सिंह पंवार की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा उनके पिता की भारतीय सेना में सेवा के कारण देश के विभिन्न भागों में हुई। उन्होंने दिल्ली, तेजपुर, चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानों पर अध्ययन किया। कर्नल अनूप सिंह पंवार ने लगभग दो दशकों तक भारतीय सेना में देश की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत्ति ली और इसके बाद जौनसार-बावर को ही अपनी कर्मभूमि बनाने का निर्णय लिया। अभिमन्यु ने कक्षा 12वीं की शिक्षा देहरादून स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल से पूर्ण की। इसके पश्चात उन्होंने जयपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.